शेयर मंथन में खोजें

तो इस कारण उछला हिंदुस्तान कंस्ट्रक्शन (Hindustan Construction) का शेयर

हिंदुस्तान कंस्ट्रक्शन (Hindustan Construction) के शेयर में आज 4% से अधिक की मजबूती आयी है।

हिंदुस्तान कंस्ट्रक्शन के शेयर में इसके साझे उद्यम को महाराष्ट्र मेट्रो रेल से पुणे मेट्रो परियोजना के लिए 484 करोड़ रुपये का ठेका मिलने के कारण मजबूती आयी है। प्राप्त कार्य के तहत पुणे मेट्रो रेल परियोजना की लाइन II पर आठ ऊपरी स्टेशनों का निर्माण किया जाना है।
उधर बीएसई में हिंदुस्तान कंस्ट्रक्शन का शेयर 41.90 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 42.90 रुपये पर खुला है। साढ़े 12 बजे के आस-पास कंपनी का शेयर 1.70 रुपये या 4.06% की मजबूती के साथ 43.60 रुपये के भाव पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 08 जनवरी 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख