शेयर मंथन में खोजें

इंटरग्लोब एविएशन (Interglobe Aviation) का यात्रियों को नये साल का तोहफा

विमानन कंपनी इंटरग्लोब एविएशन (Interglobe Aviation) ने 'न्यू ईयर सेल' की घोषणा की है, जिसके तहत हवाई यात्रा के लिए टिकट की कीमत 899 रुपये से शुरू होगी।

कंपनी की पेशकश आज 08 जनवरी से 10 जनवरी तक है, जिसमें 1 फरवरी से 15 अप्रैल के दौरान यात्रा होगी। इंटरग्लोब की वेबसाइट के अनुसार एचडीएफसी बैंक क्रेडिट कार्ड से भुगतान करने पर 600 रुपये तक का अतिरिक्त कैशबैक और 600 रुपये तक का ही इंडिगो स्पेशल सर्विस वाउचर्स भी उपलब्ध होगा। इस ऑफर के लिए बुकिंग www.goindigo.in और इसकी मोबाइल ऐप्प से किया जा सकती है।
उधर बीएसई में इंटरग्लोब एविएशन का शेयर 1,198.45 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 1,199.00 रुपये पर खुला है। 1.30 बजे के आस-पास कंपनी का शेयर 26.05 रुपये या 2.17% की मजबूती के साथ 1,224.50 रुपये के भाव पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 08 जनवरी 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख