शेयर मंथन में खोजें

इंडियाबुल्स रियल एस्टेट (Indiabulls Real Estate) करेगी प्रमुख व्यावसायिक भवन का अधिग्रहण

इंडियाबुल्स रियल एस्टेट (Indiabulls Real Estate) गुरग्राम में एक प्रमुख व्यावसायिक भवन का अधिग्रहण करेगी।

इस भवन का 2.5 लाख वर्ग फुट क्षेत्र पट्टे पर देने के लिए उपलब्ध है। कंपनी ने इस भवन के सौदे के अगले 3-4 महीनों में पूरा होने की संभावना जतायी है। इंडियाबुल्स रियल को उम्मीद है कि इससे कंपनी की आमदनी वित्त वर्ष 2020-21 तक 1,450 करोड़ रुपये तक पहुँच जायेगी।
बीएसई में इंडियाबुल्स रियल एस्टेट का शेयर गुरुवार के 255.60 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज 260.00 रुपये पर खुला और करीब पौने 1 बजे 248.15 रुपये के निचले स्तर तक फिसला। करीब 1.55 बजे कंपनी के शेयरों में 0.70 रुपये या 0.27% की कमजोरी के साथ 254.90 रुपये के भाव पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 12 जनवरी 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख