शेयर मंथन में खोजें

एचडीएफसी (HDFC) को इसलिए मिली निदेशक समूह की मंजूरी

एचडीएफसी (HDFC) के निदेशक समूह ने 13,000 करोड़ रुपये जुटाने के लिए अपनी मंजूरी दे दी है।

कंपनी यह रक्म क्यूआईपी इश्यू (QIP Issue) और शेयरों को तरजीही आधार पर जारी करके जुटायेगी। एचडीएफसी संस्थागत निवेशकों को शेयर बेचेगी, जिनमें वेवेर्ली, ऑमर्स एडमिनिस्ट्रेशन, सिल्वरव्यू इन्वेस्टमेंट्स, कारमिग्नैक ग्रुप और प्रेमजी इन्वेस्ट शामिल हैं। 13,000 करोड़ रुपये में 1,896 करोड़ रुपये कंपनी क्यूआईपी के जरिये हासिल करेगी।
उधर बीएसई में शुक्रवार को एचडीएफसी का शेयर 20.45 रुपये या 1.17% की मजबूती के साथ 1,761.25 रुपये पर बंद हुआ। वहीं इसके 52 हफ्तों का शिखर 1,804.50 रुपये और निचला स्तर 1,216.55 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 13 जनवरी 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख