शेयर मंथन में खोजें

जयप्रकाश एसोसिएट्स (Jaiprakash Associates) का घाटा हुआ कम

जयप्रकाश एसोसिएट्स (Jaiprakash Associates) को 2017 की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में 148.10 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ।

वहीं 2016 की समान अवधि में यह 1.095.02 करोड़ रुपये के घाटे में रही थी। इस दौरान कंपनी की शुद्ध आमदनी 1,623.41 करोड़ रुपये से 31.7% घट कर 1,108.60 करोड़ रुपये रह गयी। जयप्रकाश एसोसिएट्स की सीमेंट विभाग की आमदनी 62.1% गिर कर 438 करोड़ रुपये, निर्माण व्यापार की आमदनी 2.7% कम 392.91 करोड़ रुपये, ऊर्जा व्यापार की आमदनी 10.1% बढ़त के साथ 53.98 करोड़ रुपये औऱ होटल/हॉस्पिटेलिटी आमदनी 18.5% बढ़ कर 75.24 करोड़ रुपये रही।
उधर बीएसई में जयप्रकाश एसोसिएट्स का शेयर शुक्रवार को 0.85 रुपये या 4.08% की मजबूती के साथ 21.70 रुपये पर बंद हुआ। वहीं इसके 52 हफ्तों का शिखर 30.40 रुपये औऱ निचला स्तर 9.15 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 20 जनवरी 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख