शेयर मंथन में खोजें

भारती एयरटेल (Bharti Airtel) करेगी सहायक कंपनी में हिस्सेदारी का हस्तांतरण

भारती एयरटेल (Bharti Airtel) अपनी सहायक कंपनी भारती टेलीमीडिया (Bharti Telemedia) की 25% हिस्सेदारी का हस्तांतरण करेगी।

बीते गुरुवार को कंपनी के निदेशक समूह ने भारती टेलीमीडिया की हिस्सेदारी को एयरटेल की ही एक अन्य सहायक कंपनी नेटल इन्फ्रास्ट्रक्चर को हस्तांतरित करने का निर्णय लिया। इस नकद सौदे के लिए में अभी जरूरी और नियामकों की मंजूरी भी ली जानी है।
उधर बीएसई में भारती एय़रटेल का शेयर शुक्रवार को 3.25 रुपये या 0.66% की मजबूती के साथ 497.75 रुपये पर बंद हुआ। वहीं पिछले 52 हफ्तों की अवधि में एयरटेल का शेयर 565.00 रुपये तक चढ़ा, जबकि 304.10 रुपये के निचले स्तर तक फिसला है। (शेयर मंथन, 20 जनवरी 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख