शेयर मंथन में खोजें

टाटा इलेक्सी (Tata Elxsi) : मुनाफा 42.18% और आमदनी 11.27% बढ़ी

साल दर साल आधार पर चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में टाटा इलेक्सी (Tata Elxsi) के मुनाफे में 42.18% की वृद्धि हुई।

पिछले कारोबारी साल की समान अवधि में 44.14 करोड़ रुपये के मुकाबले कंपनी ने 62.76 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हासिल किया। लाभ में इजाफा इसकी शुद्ध आमदनी में बढ़त से हुआ, जो कि 310.24 करोड़ रुपये से 11.27% अधिक 345.23 करोड़ रुपये रही। वहीं तिमाही दर तिमाही कंपनी का एबिटा 11.3% बढ़ कर 93.49 करोड़ रुपये और एबिटा मार्जिन 250 आधार अंकों की बढ़त के साथ 27.1% रहा। उधर बीएसई में टाटा इलेक्सी का शेयर शुक्रवार को 5.35 रुपये या 0.52% की मजबूती के साथ 1,038.55 रुपये के भाव पर बंद हुआ। वहीं पिछले 52 हफ्तों की अवधि में कंपनी का शेयर 1076.30 रुपये तक चढ़ा, जबकि 643.75 रुपये के निचले स्तर तक फिसला है। (शेयर मंथन, 20 जनवरी 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख