शेयर मंथन में खोजें

एचडीएफसी स्टैंडर्ड (HDFC Standard) के मुनाफे और आमदनी में हुई वृद्धि

साल दर साल आधार पर वित्त वर्ष 2017-18 की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में एचडीएफसी स्टैंडर्ड (HDFC Standard) के शुद्ध लाभ में 14.77% की वृद्धि हुई।

पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में 180.63 करोड़ रुपये के मुकाबले कंपनी ने 207.32 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया। इस दौरान कंपनी की आमदनी भी 4,047.35 करोड़ रुपये से 139.27% बढ़ कर 9,684.46 करोड़ रुपये रही। साथ ही कंपनी की प्रबंधन के तहत परिसंपत्तियाँ 27% बढ़ कर 1,04,430 करोड़ रुपये और सम्पन्नता अनुपात 150% के मुकाबले 191% रहा।
उधर बीएसई में एचडीएफसी स्टैंडर्ड का शेयर शुक्रवार को 1.00 रुपये या 0.21% की हल्की कमजोरी के साथ 482.95 रुपये के भाव पर बंद हुआ। पिछले 52 हफ्तों की अवधि में कंपनी का शेयर 493.75 रुपये तक चढ़ा, जबकि 307.65 रुपये के निचले स्तर तक फिसला है। (शेयर मंथन, 20 जनवरी 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख