शेयर मंथन में खोजें

शेयरों पर नजर (Stocks to Watch) : ओएनजीसी, आईटीसी, ऐक्सिस बैंक, वेलस्पन एंटरप्राइजेज, टाटा इलेक्सी और डीसीएम श्रीराम

खबरों के कारण जो शेयर आज नजर में रहेंगे उनमें ओएनजीसी, आईटीसी, ऐक्सिस बैंक, वेलस्पन एंटरप्राइजेज, टाटा इलेक्सी और डीसीएम श्रीराम शामिल हैं।

ओएनजीसी - कंपनी एचपीसीएल में 51.11% सरकारी हिस्सेदारी का अधिग्रहण करेगी।
अपोलो माइक्रो सिस्टम्स - आज कंपनी का शेयर सूचीबद्ध होगा।
आईटीसी - प्रमुख एफएमसीजी कंपनी आईटीसी ने सामान्य शेयरों का आवंटन किया है।
ग्रासिम - कंपनी को 2,560 करोड़ रुपये की लागत वाले विलायत संयंत्र की क्षमता के विस्तार के लिए पर्यावरण मंजूरी मिल गयी है।
हेल्थकेयर ग्लोबल - हेल्थकेयर ग्लोबल को आरबीआई ने विदेशी निवेश सीमा 24% से बढ़1 कर 100% करने की मंजूरी दी।
ऐक्सिस बैंक - ऐक्सिस बैंक आज तिमाही नतीजों की घोषणा करेगा।
डीसीएम श्रीराम - कंपनी का मुनाफा 56% बढ़ कर 212.9 करोड़ रुपये हो गया।
गोदावरी पावर - कंपनी को 9.6 करोड़ रुपये के घाटे के मुकाबले 73.7 करोड़ रुपये का लाभ हुआ।
गृह फाइनेंस - सालाना आधार पर अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में कंपनी का मुनाफा 28% और आमदनी 12% बढ़ी।
टाटा इलेक्सी - टाटा इलेक्सी का मुनाफा 42.18% और आमदनी 11.27% बढ़ी।
वेलस्पन एंटरप्राइजेज - वेलस्पन एंटरप्राइजेज ने एमबीएल समूह की तीन सड़क परियोजनाओं में 49% हिस्सेदारी खऱीद ली है।
मर्केटर - मर्केटर ने भारत में एक नयी सहायक कंपनी स्थापित की है।
फ्यूचर रिटेल - फ्यूचर रिटेल ट्रेवल न्यूज सर्विस का अधिग्रहण करेगी। (शेयर मंथन, 22 जनवरी 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख