शेयर मंथन में खोजें

ऐक्सिस बैंक (Axis Bank) के शुद्ध लाभ में 25% का इजाफा

चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही मुनाफे में ऐक्सिस बैंक (Axis Bank) के शुद्ध लाभ में साल दर साल आधार पर 25% का इजाफा हुआ।

पिछले कारोबारी साल की समान अवधि में बैंक ने 580 करोड़ रुपये का मुनाफा हासिल किया था, जो कि बढ़ कर 726 करोड़ रुपये रहा। वहीं बैंक की शुद्ध ब्याज आय 4,334 करोड़ रुपये के मुकाबले 9% बढ़त के साथ 4,732 करोड़ रुपये रही। बैंक द्वारा घोषित किये गये तिमाही नतीजों के अनुसार इसका एनपीए अनुपात 2.18% के मुकाबले बढ़ कर 2.56% और प्रोविजन 25.9% घट कर 2,811 करोड़ रुपये के रह गये। बेहतर परिणामों से आज ऐक्सिस बैंक के शेयर ने 52 हफ्तों का ऊपरी स्तर छुआ। बीएसई में ऐक्सिस बैंक का शेयर 611.05 रुपये के बंद भाव के मुकाबले 616.10 रुपये पर खुला और 627.50 रुपये तक उछला। करीब 11 बजे यह 6.00 रुपये या 0.98% की तेजी के साथ 617.05 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 23 जनवरी 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख