शेयर मंथन में खोजें

गुजरात नर्मदा वैली (Gujarat Narmada Valley) के मुनाफे में 241.29% की जोरदार उछाल

गुजरात नर्मदा वैली (Gujarat Narmada Valley) ने 2017 की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में 227.88 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा कमाया।

वहीं पिछले साल की समान तिमाही में इसे 66.77 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। इस बीच कंपनी की शुद्ध आय 1,220.91 करोड़ रुपये से बढ़ कर 1,590.89 करोड़ रुपये हो गयी। इस तरह साल दर साल आधार पर गुजरात नर्मदा वैली के तिमाही मुनाफे में 241.29% और आमदनी में 30.30% की बढ़त हुई। इसके अलावा समान अवधि मे कंपनी का एबिटा 110.8% बढ़ कर 428.29 करोड़ रुपये रहा मगर एबिटा मार्जिन 10.28% की गिरावट के साथ 26.9% रहा।
बेहतर वित्तीय नतीजों से गुजरात नर्मदा वैली के शेयर में भी मजबूती आयी। बीएसई में गुजरात नर्मदा वैली का शेयर 510.60 रुपये के बंद भाव के मुकाबले 531.05 रुपये पर खुला और 541.45 रुपये तक उछला। करीब 12.20 बजे यह 22.30 रुपये या 4.37% की मजबूती के साथ 532.90 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 23 जनवरी 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख