शेयर मंथन में खोजें

शेयरों पर नजर (Stocks in News) : एलऐंडटी टेक्नोलॉजी, शेमारू एंटरटेनमेंट, इंडियाबुल्स हाउसिंग, फोर्स मोटर्स और इडेलवाइज फाइनेंशिय़ल

खबरों के कारण जो शेयर आज नजर में रहेंगे उनमें एलऐंडटी टेक्नोलॉजी, शेमारू एंटरटेनमेंट, इंडियाबुल्स हाउसिंग, फोर्स मोटर्स और इडेलवाइज फाइनेंशिय़ल शामिल हैं।

एलऐंडटी टेक्नोलॉजी - कंपनी का मुनाफा तिमाही आधार पर 2.9% की बढ़त के साथ 126 करोड़ रुपये रहा।
स्वराज इंजंस - सालाना आधार पर तिमाही मुनाफा 12.4% बढ़ कर 17.2 करोड रुपये रहा।
शेमारू एंटरटेनमेंट - शेमारू एंटरटेनमेंट का शुद्ध लाभ 27% बढ़त के साथ 18 करोड़ रुपये रहा।
इंडियाबुल्स हाउसिंग - पिछले वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही के मुकाबले चालू वित्त वर्ष की समान अवधि में इंडियाबुल्स हाउसिंग के शुद्ध लाभ में 55.34% की बढ़त हुई।
श्रीराम ईपीसी - कंपनी को 84 करोड़ रुपये का ठेका मिला।
मजेस्को - कंपनी क्यूआईपी के जरिये धन जुटायेगी, जिसमें 532 रुपये के भाव पर शेयर जारी किये जायेंगे।
सविता ऑयल टेक्नोलॉजीज - सविता ऑयल टेक्नोलॉजीज 2.8 लाख शेयरों की खरीद वापसी करेगी।
एलेम्बिक - 80 रुपये प्रति के भाव पर कंपनी 1 करोड़ शेयर वापस खरीदेगी।
फोर्स मोटर्स - फोर्स मोटर्स (Force Motors) के मुनाफे में 36.98% की गिरावट हुई है।
इडेलवाइज फाइनेंशिय़ल - इडेलवाइज फाइनेंशिय़ल का मुनाफा 52% औऱ कुल आमदनी 30% बढ़ी। (शेयर मंथन, 24 जनवरी 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख