शेयर मंथन में खोजें

कच्चे तेल में उच्च स्तर पर हो सकती है मुनाफा वसूली - एसएमसी

कच्चे तेल में उच्च स्तर पर मुनाफा वसूली होने की संभावना है।

ओपेक और अन्य देशों द्वारा तेल उत्पादन में कटौती को जारी रखने पर संदेह के कारण कीमतों में गिरावट हुई है। पिछले दो दिनों में चीन और अमेरिका के बीच व्यापार करार और कुछ बेहतर अमेरिकी आँकड़ों से कीमतों को मदद मिली है। अब बाजार की नजर ओपेक और अन्य देशों द्वारा तेल उत्पादन में कटौती को जारी रखने पर है।
रूस ने सितंबर में 1.125 करोड़ बैरल प्रति दिन की तुलना में अक्टूबर में 1.123 करोड़ बैरल प्रति दिन तेल का उत्पादन किया है, लेकिन वह फिर से समझौते के मुताबिक कटौती करने में असफल रहा। ओपेक के साथ रूस और अन्य उत्पादक जनवरी से ही 12 लाख बैरल प्रति दिन तेल उत्पादन में कटौती कर रहे हैं। कारोबारियों की पैनी नजर सऊदी अरब की सरकारी तेल कंपनी सऊदी अरामको के आईपीओ पर भी है। कच्चे तेल की कीमतें 4,060 रुपये के स्तर पर रुकावट के साथ 3,980 रुपये पर पहुँच सकती हैं।
ठंडे मौसम के कारण नेचुरल गैस वायदा की कीमतों में बढ़त जारी रह सकती है और कीमतों में 196 रुपये के स्तर पर सहारे के साथ 205 रुपये तक बढ़त दर्ज की जा सकती हैं। (शेयर मंथन, 05 नवंबर 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख