शेयर मंथन में खोजें

आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) ने पेश किये कॉन्टैक्टलेस डेबिट, क्रेडिट कार्ड

आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) ने देश केे पहले कॉन्टैक्टलेस डेबिट और क्रेडिट कार्ड पेश कियेे हैें।

बैंक के ये नये कोरल कॉन्टैक्टलेस क्रेडिट कार्ड (Coral Contactless Credit Card) और एक्सप्रेशंस वेव डेबिट कार्ड (Expressions Wave Debit Card) नियर-फील्ड कम्युनिकेशन (एनएफसी) तकनीक पर चलते हैं। इस तकनीक की मदद से डेबिट और क्रेडिट कार्डों को मर्चेंट मशीन पर स्वाइप करने के बजाए मर्चेंट टर्मिनल मशीन के आसपास हिला कर ही भुगतान किया जा सकेगा। इस तकनीक के सहारे ग्राहकों के समय की बचत के साथ-साथ किसी तरह की धोखाधड़ी के खतरे से भी बचा जा सकेगा। बैंक ने अभी ये दोनों कार्ड मुंबई, हैदराबाद और गुड़गाँव में ही शुरू किये हैं। 

शेयर बाजार में बैंक के शेयर  भाव में मजबूती का रुख है। बीएसई में दोपहर 1:47 बजे यह 1.74% की बढ़त के साथ 344.60 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 08 जनवरी 2015) (शेयर मंथन, 08 जनवरी 2015) 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख