शेयर मंथन में खोजें

एस्ट्राजेनेका फार्मा (Astrazeneca Pharma) के शेयर में 20% उछाल

एस्ट्राजेनेका फार्मा इंडिया (Astrazeneca Pharma India) ने गुरुवार को भारत में फॉर्क्सिगा (Forxiga) नाम से टाइप-2 मधुमेह (diabetes) की दवा बाजार में उतारी, जिसके चलते कंपनी का शेयर भाव 20% के ऊपरी सर्किट को छू गया।  आज सुबह यह खबर आने के तुरंत बाद इस शेयर में तेजी शुरू हो गयी और जल्दी ही यह 20% की अधिकतम बढ़त के साथ 1,147 के स्तर पर पहुँच गया। यह अंत में ऊपरी सर्किट पर ही बंद हुआ। 
फॉर्क्सिगा टाइप-2 मधुमेह की दवा है जो रक्त शर्करा (blood glucose) के स्तर को कम करने में मदद करती है। इस समय फॉर्क्सिगा को 40 से अधिक देशों में मंजूरी मिली हुई है। भारत में दवाओं के महानियंत्रक (DCGI) से इसे फरवरी 2015 में मंजूरी मिल गयी थी।
एस्ट्राजेनेका फार्मा इंडिया के प्रबंध निदेशक संजय मुर्देश्वर ने अपने बयान में कहा है कि "फॉर्क्सिगा चार साल के वैश्विक सुरक्षा और प्रभाव संबंधी आँकड़ों के साथ टाइप-2 मधुमेह के उपचार में एक महत्वपूर्ण प्रगति है। यह मधुमेह की दवाओं के हमारे पोर्टफोलिओ में आयी एक महत्वपूर्ण दवा है, जिससे भारत में 6.3 करोड़ मधुमेह रोगियों को उपचार का एक अतिरिक्त विकल्प मिलेगा।" (शेयर मंथन, 11 जून 2015)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख