शेयर मंथन में खोजें

उतार-चढ़ाव के बाद निफ्टी (Nifty) रहा सपाट

आईआईपी और खुदरा महँगाई के निराशाजनक आँकड़ों की खबर के बीच भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक आज उतार-चढ़ाव के बाद मामूली गिरावट के साथ बंद हुए।
सेंसेक्स (Sensex) 13 अंक यानी 0.07% की कमजोरी के साथ 18,670 पर रहा। निफ्टी (Nifty) 2 अंक यानी 0.04% की हल्की कमजोरी के साथ 5684 पर बंद हुआ। सीएनएक्स मिडकैप सूचकांक में 0.24% की मजबूती रही। बीएसई के मिडकैप सूचकांक में 0.32% और बीएसई स्मॉलकैप में 0.20% की बढ़त रही। आज के कारोबार में धातु और कैपिटल गुड्स क्षेत्र में सबसे ज्यादा बिकवाली का रुख रहा। दूसरी ओर, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स और बैंकिंग क्षेत्र में सबसे ज्यादा खरीदारी का रुख रहा।
मिले-जुले एशियाई संकेतों के बीच घरेलू बाजार की शुरुआत मजबूती के साथ हुई। कारोबार के शुरुआती मिनटों में निफ्टी ने 5700 के मनोवैज्ञानिक स्तर को पार कर लिया। इस दौरान सेंसेक्स 18,751 और निफ्टी 5719 तक चढ़ गये। लेकिन बाजार में यह तेजी ज्यादा देर तक कायम न रह सकी। आईआईपी और खुदरा महँगाई दर के आँकड़ों की खबर के बाद बाजार बढ़त गँवा कर लाल निशान पर चला गया। निफ्टी 5700 के स्तर के नीचे चला गया। सितंबर 2012 में औद्योगिक उत्पादन (आईआईपी यानी इंडेक्स ऑफ इंडस्ट्रियल प्रोडक्शन) दर -0.4% रही है। अक्टूबर 2012 में खुदरा महँगाई दर 9.75% रही है। इसके बाद बाजार एक सीमित दायरे में ऊपर-नीचे होता रहा। दोपहर के कारोबार में बाजार की गिरावट बढ़ गयी। इस दौरान सेंसेक्स 18,608 और निफ्टी 5666 तक नीचे फिसल गये। यूरोपीय बाजारों के कमजोरी पर खुलने से भी बाजार पर दबाव बना। कारोबार के आखिरी घंटे में बाजार आज काफी हद तक सँभल गया और सपाट हो गया। आखिरकार सेंसेक्स हल्की गिरावट के साथ बंद हुआ, जबकि निफ्टी मामूली कमजोरी के साथ सपाट रहा।
क्षेत्रों के लिहाज से आज धातु में सबसे ज्यादा 0.70% की गिरावट रही। कैपिटल गुड्स में 0.67%, तेल-गैस में 0.36%, ऑटो में 0.34% और पावर में 0.23% की कमजोरी रही। दूसरी ओर, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 1.13% की मजबूती रही। बैंकिंग में 0.94%, रियल्टी में 0.87%, टीईसीके में 0.57%, आईटी में 0.54%, एफएमसीजी में 0.40% और हेल्थकेयर में 0.10% की बढ़त रही। पीएसयू 0.01% की हल्की बढ़त के साथ सपाट रहा। (शेयर मंथन, 12 नवंबर 2012) 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख