शेयर मंथन में खोजें

मुहूर्त कारोबारः कहाँ करें निवेश

स्टॉक एक्सचेंजों में दीपावली के दिन 75 मिनट के लिए मुहूर्त कारोबार का आयोजन किया जायेगा।
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज में 13 नवंबर को दोपहर 3.45 बजे से 5 बजे तक मुहूर्त कारोबार किया जायेगा। 
मुहूर्त कारोबार के अवसर पर ब्रोकिंग फर्म ईस्टर्न फाइनेंशियर्स (Eastern Financiers) ने लंबी अवधि और मध्यम अवधि लिए ऐसे 10 शेयरों में निवेश की सलाह दी है, जो आपको अच्छा मुनाफा दे सकते हैं। फर्म ने लंबी अवधि के लिए बजाज ऑटो, सिप्ला, एचडीएफसी बैंक, लार्सन एंड टुब्रो और अल्ट्राटेक सीमेंट में निवेश की सलाह दी है। फर्म ने मध्यम अवधि के लिए इलेक्ट्रोस्टील कॉस्टिंग्स, इमामी, इरोज इंटरनेशनल, इप्का लेबोरेटरीज और जेके लक्ष्मी सीमेंट में निवेश की सलाह दी है। 
एक अन्य ब्रोकिंग फर्म एंजेल ब्रोकिंग (Angel Broking) ने आने वाले संवत 2069 के लिए निवेशकों को 9 ऐसे शेयरों में निवेश करने की सलाह दी है, जो लंबी और मध्यम अवधि में अच्छा मुनाफा देने वाले साबित हो सकते हैं। फर्म ने जिन शेयरों में निवेश की सलाह दी है, वे हैं- लंबी अवधि के लिए ऐक्सिस बैंक, क्रॉम्पटन ग्रीव्स, आईसीआईसीआई बैंक, ल्युपिन, टाटा स्टील, विप्रो और मध्यम अवधि के लिए डीबी कॉर्प, एमआरएफ और यूनाइटेड फॉसफोरस।  (शेयर मंथन, 12 नवंबर 2012)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख