शेयर मंथन में खोजें

आइडिया सेलुलर (Idea Cellular) पर 300 करोड़ रुपये का जुर्माना

आदित्य बिड़ला समूह की कंपनी आइडिया सेलुलर (Idea Cellular) के लिए बुरी खबर आयी है।
दूरसंचार विभाग ने कंपनी पर 300 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है। दूरसंचार विभाग ने यह जुर्माना 3जी सेवाएँ उपलब्ध कराने के मामले में लगाया है।
भारती एयरटेल (Bharti Airtel), वोडाफोन (Vodafone) और आइडिया सेलुलर साथ मिल कर संयुक्त रूप से उन क्षेत्रों में भी 3जी सेवाएँ मुहैया करा रही है, जिन क्षेत्रों में इन कंपनियों के पास लाइसेंस नहीं है।
शेयर बाजार में शुक्रवार को आइडिया सेलुलर के शेयर भाव में गिरावट का रुख रहा। बीएसई में कल कंपनी का शेयर भाव 102.05 रुपये तक फिसल गया। हालाँकि कारोबार के अंत में यह 2.73% के नुकसान के साथ 103.25 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 06 अप्रैल 2013)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख