शेयर मंथन में खोजें

उतार-चढ़ाव के बाद सेंसेक्स (Sensex) - निफ्टी (Nifty) मामूली गिरे

कारोबारी हफ्ते के पहले दिन भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक सुस्ती के साथ बंद हुए।
सेंसेक्स 12 अंक यानी 0.07% की कमजोरी के साथ 18,438 पर बंद हुआ। निफ्टी 10 अंक यानी 0.19% की कमजोरी के साथ 5543 पर रहा। सीएनएक्स मिडकैप सूचकांक में 0.09% की बढ़त रही। बीएसई के मिडकैप सूचकांक में 0.18% और बीएसई स्मॉलकैप में 0.13% की कमजोरी रही। आज के कारोबार में आईटी और कैपिटल गुड्स क्षेत्रों में सबसे ज्यादा बिकवाली का रुख रहा।  
कमजोर एशियाई संकेतों के बीच घरेलू बाजार की शुरुआत उतार-चढ़ाव के साथ हुई। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 18,504 और निफ्टी 5569 पर दिन के ऊपरी स्तरों पर रहे, लेकिन जल्द ही बाजार अपने ऊपरी स्तरों से नीचे फिसला। इस दौरान बाजार में लाल निशान पर ऊपर-नीचे कारोबार होता रहा। मजबूत यूरोपीय संकेतों के बावजूद बाजार की गिरावट बढ़ी। इस दौरान सेंसेक्स 18,403 और निफ्टी 5537 पर दिन के निचले स्तरों पर रहे। हालाँकि दोपहर के कारोबार में बाजार हरे निशान पर लौटने में कामयाब रहा। इसके बाद बाजार में लाल निशान पर ही ऊपर-नीचे कारोबार होता रहा। आखिरकार सेंसेक्स-निफ्टी आज के कारोबार में उतार-चढ़ाव के बाद हल्की गिरावट के साथ बंद हुए। 
क्षेत्रो के लिहाज से आज आईटी क्षेत्र में सबसे ज्यादा 0.98% की गिरावट रही। कैपिटल गुड्स में 0.87%, बैंकिंग में 0.79%, धातु में 0.61% और टीईसीके में 0.36% की कमजोरी रही। पीएसयू में 0.11% की हल्की कमजोरी रही। दूसरी ओर, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स को 1.18% का फायदा पहुँचा। एफएमसीजी में 0.77%, हेल्थकेयर में 0.71%, पावर में 0.64%, तेल-गैस में 0.55% और ऑटो में 0.35% की मजबूती रही। रियल्टी में 0.11% की हल्की बढ़त रही। (शेयर मंथन, 08 अप्रैल 2013) 

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख