शेयर मंथन में खोजें

डॉव जोंस (Dow Jones) 10 अंक ऊपर

शुक्रवार को अमेरिकी शेयर बाजार में मजबूती रही।
अमेरिकी कंपनियों के मिले-जुले तिमाही नतीजों से बाजार में अस्थिरता रही। 
कारोबार के अंत में डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 10 अंक यानी 0.07% की बढ़त के साथ 14,548 पर रहा। नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 40 अंक यानी 1.25% की मजबूती के साथ 3207 और एसएंडपी 500 (S&P 500) सूचकांक 14 अंक यानी 0.88% की बढ़त के साथ 1555 पर बंद हुआ। अमेरिकी बाजार के लिए वर्ष 2013 में यह सबसे खराब सप्ताह रहा।
पूरे हफ्ते की बात करें तो, डॉव जोंस में 2.14% की गिरावट रही। वहीं हफ्ते भर में नैस्डैक में 2.7% और एसएंडपी 500 में 2.11% गिरावट दर्ज हुई। 
कच्चे तेल (Crude OIl) के भाव में मजबूती रही। नाइमेक्स (Nymex) में कच्चे तेल का मई वायदा भाव 0.27 डॉलर चढ़ कर 88 डॉलर प्रति बैरल पर रहा। वहीं सोना में भी मजबूती रही। कॉमेक्स (Comex) में सोने (Gold) का अप्रैल फ्यूचर 7.70 डॉलर की मजबूती के साथ 1400 डॉलर प्रति औंस पर रहा। (शेयर मंथन, 20 अप्रैल 2013)

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख