शेयर मंथन में खोजें

निफ्टी (Nifty) चढ़ कर 5834 पर, सेंसेक्स (Sensex) 153 अंक ऊपर

मजबूत अंतरराष्ट्रीय संकेतों की वजह से भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक मजबूती के साथ बंद हुए।
निफ्टी (Nifty) 5800 के मनोवैज्ञानिक स्तर के ऊपर बंद हुआ। 
सेंसेक्स (Sensex) 153 अंक यानी 0.81% की मजबूती के साथ 19,170 पर बंद हुआ। निफ्टी 51 अंक यानी 0.89% की बढ़त के साथ 5834 पर रहा। सीएनएक्स मिडकैप सूचकांक में 1.85% की मजबूती रही। बीएसई के मिडकैप सूचकांक में 1.44% और बीएसई स्मॉलकैप में 0.90% की बढ़त रही। आज के कारोबार में कंज्यूमर ड्यूरेबल्स और रियल्टी क्षेत्रों में सबसे ज्यादा खरीदारी का रुख रहा।  
सकारात्मक एशियाई संकेतों के बीच घरेलू बाजार की शुरुआत मिले-जुले रुख के साथ हुई। सेंसेक्स 18,990 के स्तर पर खुला। हालाँकि यह जल्द ही इस स्तर से ऊपर उठ कर 19,000 के मनोवैज्ञानिक स्तर को पार कर गया। शुरुआती कारोबार में निफ्टी 5800 के स्तर को पार कर गया, लेकिन कारोबार के दूसरे घंटे में बाजार की मजबूती में कमी आयी। इस दौरान निफ्टी 5800 के स्तर से नीचे फिसला। इस बाद बाजार में एक सीमित दायरे में कारोबार होता रहा। निफ्टी में 5800 के स्तर के ऊपर-नीचे कारोबार होता रहा। मजबूत यूरोपीय संकेतों की वजह से बाजार की मजबूती बढ़ी। निफ्टी 5800 के स्तर को पार कर गया। दोपहर के कारोबार में बाजार में मजबूती पर कारोबार होता रहा, लेकिन निफ्टी 5800 के स्तर से नीचे चला गया। कारोबार के आखिरी घंटों में बाजार में जोश बढ़ा। निफ्टी 5800 के स्तर को पार करने में कामयाब रहा। इस दौरान सेंसेक्स 19,205 और निफ्टी 5845 पर दिन के ऊपरी स्तरों पर रहे। आखिरकार सेंसेक्स-निफ्टी आज के कारोबार में मजबूती के साथ बंद हुए। 
क्षेत्रो के लिहाज से आज कंज्यूमर ड्यूरेबल्स क्षेत्र को सबसे ज्यादा 4.26% का फायदा पहुँचा। रियल्टी में 3.41%, कैपिटल गुड्स में 3.33%, बैंकिंग में 2.41%, धातु में 2.03%, पावर में 2.01% और पीएसयू में 1.28% की मजबूती रही। एफएमसीजी में 0.57%, ऑटो में 0.32%, हेल्थकेयर में 0.20% और तेल-गैस में 0.19% की बढ़त रही। दूसरी ओर, आईटी में 2.37% और टीईसीके में 1.26% की गिरावट रही। (शेयर मंथन, 22 अप्रैल 2013)

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख