शेयर मंथन में खोजें

डॉव जोंस (Dow Jones) में हल्की बढ़त

सोमवार को अमेरिकी शेयर बाजार में मिला-जुला रुख रहा।

हालाँकि दिन के कारोबार की शुरुआत तो अच्छी रही, लेकिन कारोबार के आखिरी घंटों में आयी गिरावट की वजह से अमेरिकी बाजारों के सूचकांक रिकॉर्ड स्तरों से नीचे फिसल गये। कारोबार के दौरान डॉव जोंस पहली बार 16,000 का स्तर छूने में कामयाब रहा, लेकिन जल्द ही इस स्तर से नीचे फिसल गया। कारोबार के अंत में डॉव जोंस 14 अंक यानी 0.09% की हल्की बढ़त के साथ 15,976 पर रहा। नैस्डैक 37 अंक यानी 0.93% की गिरावट के साथ 3949 पर और एसऐंडपी 500 सूचकांक 7 अंक यानी 0.37% गिर कर 1792 पर बंद हुआ। 

कच्चे तेल (Crude OIl) के भाव में गिरावट रही। नाइमेक्स (Nymex) में कच्चे तेल का नवंबर वायदा भाव 0.07 डॉलर गिर कर 92.96 डॉलर प्रति बैरल पर रहा। वहीं सोना में मजबूती रही। कॉमेक्स (Comex) में सोने (Gold) का दिसंबर फ्यूचर 1.20 डॉलर की मजबूती के साथ 1,273.50 डॉलर प्रति औंस पर रहा। (शेयर मंथन, 19 नवंबर 2013)

 


Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख