शेयर मंथन में खोजें

जीपीसीबी के नोटिस के बाद फिसला साबेरो ऑर्गेनिक्स (Sabero Organics Gujarat)

गुजरात प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (जीपीसीबी) से नोटिस मिलने के बाद साबेरो ऑर्गेनिक्स गुजरात लिमिटेड (Sabero Organics Gujarat) के शेयर में आज गिरावट का रुख है।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) पर आज सुबह 10.29 बजे कंपनी का शेयर तकरीबन 3% की गिरावट के साथ 125.50 रुपये पर था। इससे पहले आज सुबह के कारोबार में यह नीचे की ओर 117.55 रुपये तक फिसल गया था। कंपनी को जीपीसीबी गांधीनगर से यह नोटिस मिला है कि यह गुजरात में अपनी सारीगाम इकाई में उत्पादन का काम 15 दिनों के भीतर बंद कर दे। कुछ पर्यावरण मानकों की अनदेखी को इस आदेश की वजह बताया गया है। (शेयर मंथन, 19 नवंबर 2013)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख