शेयर मंथन में खोजें

सेबी (SEBI) : ओएफएस (OFS) में खुदरा निवेशकों का 10% हिस्सा सुरक्षित

शेयर बाजार की नियामक संस्था भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) ने खुदरा निवेशकों को ध्यान में रखते हुए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं।

आज हुई सेबी की बोर्ड बैठक में खुदरा निवेशकों की शेयर बाजार में हिस्सेदारी बढ़ाने के लिए ऑफर फॉर सेल (ओएफएस) में खुदरा निवेशकों के लिए 10% हिस्सा सुरक्षित करने का फैसला लिया गया। इसके अलावा सरकारी कंपनियों का विनिवेश अगले 3 साल में किया जायेगा। जिन कंपनियों में केंद्र सरकार की हिस्सेदारी 75% से ज्यादा है।

वहीं नॉन-प्रमोटर ओएफएस में अपनी हिस्सेदारी बेच सकेंगे। नॉन-प्रमोटर ओएफएस में 10% से ज्यादा हिस्सा होने पर ओएफएस के जरिये शेयर बेच सकते हैं। ओएफएस में शेयर बेचने वाला खुदरा निवेशकों को छूट दे सकता है। पिछले 1 साल में स्वीकृत किए गये बोनस शेयर भी ओएफएस के जरिये बेचे जा सकते हैं।

शीर्ष 100 की जगह अब शीर्ष 200 कंपनियाँ ओएफएस के जरिये शेयर बेच सकेंगी। अब किसी भी आईपीओ में कम से कम 25% या 400 करोड़ रुपये के शेयर बेचने होंगे। 

(शेयर मंथन, 19 जून 2014)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख