शेयर मंथन में खोजें

निफ्टी (Nifty) चढ़ कर 7,624 पर, सेंसेक्स (Sensex) 321 अंक उछला

भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक लगातार दूसरे दिन तेजी के साथ बंद हुए।

निफ्टी (Nifty) 7,600 के मनोवैज्ञानिक स्तर से ऊपर बंद हुआ। 

कारोबार के अंत में सेंसेक्स (Sensex) 321 अंक यानी 1.27% की मजबूती के साथ 25,550 पर रहा। निफ्टी 98 अंक यानी 1.30% चढ़ कर 7,624 पर बंद हुआ। सीएनएक्स मिडकैप (CNX Midcap) में 1.46% की मजबूती रही। बीएसई मिडकैप (BSE Midcap) में 1.34% और बीएसई स्मॉलकैप (BSE Smallcap) में 2.04% की मजबूती रही। क्षेत्रों के लिहाज से आज रियल्टी और बैंकिंग में सबसे ज्यादा खरीदारी का रुख रहा। 

मिले-जुले एशियाई संकेतों के बीच घरेलू बाजार की शुरुआत बढ़त के साथ हुई। हालाँकि, शुरुआती कारोबार में बाजार में एक बेहद सीमत दायरे में कारोबार होता रहा, लेकिन जून 2014 में देश का व्यापार घाटा 11 महीने के ऊपरी स्तर पर रहने की खबर से बाजार पर दबाव बढ़ा। इस दौरान सेंसेक्स 25,247 और निफ्टी 7,532 दिन के निचले स्तरों पर रहे। हालाँकि, मजबूत यूरोपीय संकेतों के बीच घरेलू बाजार को बल मिला। दोपहर के कारोबार में बाजार की मजबूती बढ़ती चली गयी। कारोबार के आखिरी घंटों में बाजार का जोश बढ़ा। निफ्टी 76,00 के स्तर को पार करने में कामयाब रहा। इस दौरान सेंसेक्स 25,461 और निफ्टी 7,640 दिन के ऊपरी स्तरों तक चढ़ गये। आखिरकार सेंसेक्स-निफ्टी आज के कारोबार में मजबूती के साथ बंद हुए। 

क्षेत्रों के लिहाज से आज रियल्टी क्षेत्र को सबसे ज्यादा 4.28% का फायदा पहुँचा। बैंकिंग में 2.50%, धातु में 2.20%, कैपिटल गुड्स में 1.51%, ऑटो में 1.44%, पावर में 1.27% और तेल-गैस में 1.23% की मजबूती रही। हेल्थकेयर में 0.76%, एफएमसीजी में 0.49%, टीईसीके में 0.45% और आईटी में 0.18% की बढ़त रही। (शेयर मंथन, 16 जुलाई 2014) 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख