शेयर मंथन में खोजें

डॉव जोंस (Dow Jones) 77 अंक चढ़ा

बुधवार को अमेरिकी शेयर बाजार में मजबूती रही। डॉव जोंस रिकॉर्ड ऊँचाई पर बंद हुआ।

चीन के आर्थिक आँकड़े और इंटेल के तिमाही नतीजों की वजह से अमेरिकी बाजार को बल मिला। कारोबार के अंत में डॉव जोंस 77 अंक यानी 0.45% की बढ़त के साथ 17,138 पर रहा। नैस्डैक 10 अंक यानी 0.22% की मजबूती के साथ 4,426 पर और एसऐंडपी 500 सूचकांक 8 अंक यानी 0.42% की बढ़त के साथ 1,982 पर बंद हुआ।

कच्चे तेल (Crude Oil) के भाव में मजबूती रही। नाइमेक्स (Nymex) में कच्चे तेल का अगस्त वायदा भाव 0.15 डॉलर चढ़ कर 107.44 डॉलर प्रति बैरल पर रहा। वहीं सोना में भी मजबूती रही। कॉमेक्स (Comex) में सोने (Gold) का अगस्त फ्यूचर 3.00 डॉलर की मजबूती के साथ 1,302.80 डॉलर प्रति औंस पर रहा।

(शेयर मंथन, 17 जुलाई 2014)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख