शेयर मंथन में खोजें

बीमा (Insurance) कंपनियों के शेयर चढ़े

कैबिनेट ने बीमा (इंश्योरेंस) क्षेत्र में एफडीआई सीमा बढ़ाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।

कैबिनेट ने बीमा क्षेत्र में विदेशी प्रत्यक्ष निवेश (एफडीआई) की सीमा 26% से बढ़ा कर 49% किये जाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। इस खबर से शेयर बाजार में बीमा कंपनियों के शेयर भाव में मजबूती का रुख है। 

मैक्स इंडिया (Max India) के शेयर भाव में मजबूती का रुख है। बीएसई में इस खबर के बाद कंपनी का शेयर 334.80 रुपये तक चढ़ गया। दोपहर 1:10 बजे यह 2.13% की बढ़त के साथ 326.25 रुपये पर है। 

बीएसई में रिलायंस कैपिटल (Reliance Capital) का शेयर 622.05 रुपये तक ऊपर चढ़ गया। यह 4.11% की बढ़त के साथ 614.30 रुपये पर है। 

बीएसई में बजाज फिनसर्व (Bajaj Finserv) का शेयर 1.17% की बढ़त के साथ 940.05 रुपये पर है।

शेयर बाजार में मैग्मा फिनकॉर्प (Magma Fincorp) के शेयर भाव में मजबूती का रुख है। बीएसई में यह 1.11% की बढ़त के साथ 100.60 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 24 जुलाई 2014) 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख