शेयर मंथन में खोजें

निफ्टी (Nifty) गिर कर 7,790 पर, सेंसेक्स (Sensex) 145 अंक लुढ़का

कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक गिरावट के साथ बंद हुए।

जनरल एंटी एवॉयडेंस रूल्स (गार) पर वित्त मंत्री अरुण जेटली (Arun Jaitely) के अस्पष्ट रुख से बाजार पर दबाव बढ़ा।

निफ्टी (Nifty) 7,800 के मनोवैज्ञानिक स्तर से नीेचे बंद हुआ। 

कारोबार के अंत में सेंसेक्स (Sensex) 145 अंक यानी 0.55% की गिरावट के साथ 26,127 पर रहा। निफ्टी 40 अंक यानी 0.51% गिर कर 7,790 पर बंद हुआ। सीएनएक्स मिडकैप (CNX Midcap) में 1.28% की गिरावट रही। बीएसई मिडकैप (BSE Midcap) में 1.31% और बीएसई स्मॉलकैप (BSE Smallcap) में 1.96% की गिरावट रही। क्षेत्रों के लिहाज से आज रियल्टी और धातु में सबसे ज्यादा बिकवाली का रुख रहा। 

मिले-जुले एशियाई संकेतों के बीच घरेलू बाजार की शुरुआत कमजोरी के साथ हुई। शुरुआती कारोबार में बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच एक सीमित दायरे में कारोबार होता रहा। कारोबार के दूसरे घंटे में निफ्टी 7,800 के स्तर से नीचे फिसला। इसके बाद जैस-जैसे कारोबार बढ़ता गया, बाजार की गिरावट बढ़ती चली गयी। कमजोर यूरोपीय संकेतों के बीच घरेलू बाजार पर दबाव बढ़ा। दोपहर के कारोबार में सेंसेक्स 26,007 और निफ्टी 7,749 दिन के निचले स्तरों तक लुढ़क गये। हालाँकि कारोबार के आखिरी घंटों में बाजार की गिरावट कम होती चली गयी। आखिरकार सेंसेक्स-निफ्टी आज के कारोबार में गिरावट के साथ बंद हुए। 

क्षेत्रों के लिहाज से आज रियल्टी में सबसे ज्यादा 2.80% की गिरावट रही। धातु  में 2.51%, पावर में 1.95%, ऑटो में 1.75%, तेल-गैस में 1.65%, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 1.57%, बैंकिंग में 1.38%, कैपिटल गुड्स में 1.14%, टीईसीके में 0.69% और आईटी में 0.52% की गिरावट रही। दूसरी ओर, हेलथकेयर में 1.81% और एफएमसीजी में 0.45% की बढ़त रही। (शेयर मंथन, 25 जुलाई 2014) 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख