शेयर मंथन में खोजें

निफ्टी (Nifty) गिर कर 7,721 पर, सेंसेक्स (Sensex) 192 अंक लुढ़का

जुलाई वायदा सीरीज (F&O) के आखिरी दिन भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक आज गिरावट के साथ बंद हुए।

सेंसेक्स (Sensex) 26,000 के मनोवैज्ञानिक स्तर से नीचे बंद हुआ। 

कारोबार के अंत में सेंसेक्स 192 अंक यानी 0.74% की गिरावट के साथ 25,895 पर रहा। निफ्टी 70 अंक यानी 0.90% गिर कर 7,721 पर बंद हुआ। सीएनएक्स मिडकैप (CNX Midcap) में 0.14% की बढ़त रही। बीएसई मिडकैप (BSE Midcap) में 0.18% और बीएसई स्मॉलकैप (BSE Smallcap) में 0.25% की मजबूती रही। क्षेत्रों के लिहाज से आज पावर और बैंकिंग में सबसे ज्यादा बिकवाली का रुख रहा। 

मिले-जुले एशियाई संकेतों के बीच घरेलू बाजार की शुरुआत एकदम सपाट रही। शुरुआती कारोबार में बाजार में एक बेहद सीमित दायरे में उतार-चढ़ाव के बीच कारोबार होता रहा। मिले-जुले यूरोपीय संकेतों के बीच घरेलू बाजार में उतार-चढ़ाव का रुख बना रहा। दोपहर के कारोबार में बाजार की गिरावट बढ़ी। सेंसेक्स 26,000 के स्तर से नीचे फिसल गया। कारोबार के आखिरी घंटों में बाजार तेजी से लुढ़कता चला गया। इस दौरान सेंसेक्स 25,854 और निफ्टी 7,711 दिन के निचले स्तरों पर फिसल गये। आखिरकार सेंसेक्स-निफ्टी आज के कारोबार में गिरावट के साथ बंद हुए। 

क्षेत्रों के लिहाज से आज पावर क्षेत्र को सबसे ज्यादा 1.35% का घाटा हुआ। बैंकिंग में 1.18%, कंज्यूमर ड्यरेबल्स में 0.98%, कैपिटल गुड्स में 0.84%, ऑटो में 0.62%, आईटी में 0.60%, एफएमसीजी में 0.55% और टीईसीके में 0.44% की गिरावट रही। दूसरी ओर, रियल्टी में 0.24%, हेल्थकेयर में 0.17% और धातु में 0.05% की बढ़त रही। तेल-गैस क्षेत्र एकदम सपाट रहा। (शेयर मंथन, 31 जुलाई 2014) 

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख