शेयर मंथन में खोजें

निफ्टी (Nifty) चढ़ कर 7,626 पर, सेंसेक्स (Sensex) 190 अंक ऊपर

कारोबारी हफ्ते के पहले दिन भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक मजबूती के साथ बंद हुए।

अर्थव्यवस्था में सुधार की दिशा में सरकार के फैसलों से बाजार को बल मिला।

निफ्टी (Nifty) 7,600 के मनोवैज्ञानिक स्तर से ऊपर बंद हुआ।  

कारोबार के अंत में सेंसेक्स (Sensex) 190 अंक यानी 0.75% की मजबूती के साथ 25,519 पर रहा। निफ्टी 57 अंक यानी 0.76% चढ़ कर 7,626 पर बंद हुआ। सीएनएक्स मिडकैप (CNX Midcap) में 0.94% की मजबूती रही। बीएसई मिडकैप (BSE Midcap) में 0.56% और बीएसई स्मॉलकैप (BSE Smallcap) में 0.76% की बढ़त रही। क्षेत्रों के लिहाज से आज ऑटो और रियल्टी में सबसे ज्यादा खरीदारी का रुख रहा। 

सकारात्मक एशियाई संकेतों के बीच घरेलू बाजार की शुरुआत बढ़त के साथ हुई। निफ्टी 7,600 के स्तर से ऊपर खुला। हालाँकि शुरुआती कारोबार में बाजार की मजबूती में थोड़ी कमी आयी, लेकिन इसके बाद जैसे-जैसे कारोबार बढ़ता गया, बाजार की मजबूती भी बढ़ती चली गयी। मजबूत यूरोपीय संकेतों के बीच घरेलू बाजार की तेजी बढ़ी। कारोबार के आखिरी घंटों में बाजार की मजबूती घटी। निफ्टी 7,600 के स्तर से नीचे फिसल गया। इस दौरान सेंसेक्स और निफ्टी दिन के निचले स्तरों तक लुढ़क गये। निफ्टी जल्द ही 7,600 के स्तर से ऊपर लौट आया। हालाँकि कारोबार के आखिरी मिनटों में बाजार की तेजी एक बार फिर बढ़ी। सेंसेक्स और निफ्टी दिन के ऊपरी स्तरों तक चढ़ गये। आखिरकार सेंसेक्स-निफ्टी आज के कारोबार में मजबूती के साथ बंद हुए। 

क्षेत्रों के लिहाज से आज ऑटो क्षेत्र को सबसे ज्यादा 2.65% का फायदा पहुँचा। रियल्टी में 0.96%, कैपिटल गुड्स में 0.88%, आईटी में 0.67%, धातु में 0.66%, बैकिंग में 0.55%, टीईसीके में 0.49%, हेल्थकेयर में 0.31% और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 0.30% की मजबूती रही। दूसरी ओर, पावर में 0.48%, एफएमसीजी में 0.41% और तेल-गैस में 0.12% की कमजोरी रही। (शेयर मंथन, 11 अगस्त 2014) 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख