शेयर मंथन में खोजें

निफ्टी (Nifty) चढ़ कर 7,727 पर, सेंसेक्स (Sensex) 362 अंक उछला

मजबूत वैश्विक संकेतों के बीच भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक लगातार दूसरे दिन तेजी के साथ बंद हुए।

निफ्टी (Nifty) 7,700 के मनोवैज्ञानिक स्तर को पार कर गया। 

कारोबार के अंत में सेंसेक्स (Sensex) 362 अंक यानी 1.42% की मजबूती के साथ 25,881 पर रहा। निफ्टी 101 अंक यानी 1.33% चढ़ कर 7,727 पर बंद हुआ। सीएनएक्स मिडकैप (CNX Midcap) में 0.69% की मजबूती रही। बीएसई मिडकैप (BSE Midcap) में 0.49% और बीएसई स्मॉलकैप (BSE Smallcap) में 0.45% की बढ़त रही। क्षेत्रों के लिहाज से आज ऑटो और तेल-गैस में सबसे ज्यादा खरीदारी का रुख रहा। 

मिले-जुले एशियाई संकेतों के बीच घरेलू बाजार की शुरुआत बढ़त के साथ हुई। शुरुआती कारोबार में बाजार में एक बेहद सीमित दायरे में कारोबार होता रहा। मिले-जुले यूरोपीय संकेतों के बीच घरेलू बाजार की मजबूती में मामूली कमी आयी। हालाँकि दोपहर के कारोबार में बाजार की मजबूती बढ़ती चली गयी। कारोबार के आखिरी घंटों में बाजार का जोश बढ़ा। निफ्टी 7,700 के स्तर को पार करने में कामयाब रहा। इस दौरान सेंसेक्स 25,905 और निफ्टी 7,736 दिन के ऊपरी स्तरों तक चढ़ गये। आखिरकार सेंसेक्स-निफ्टी आज के कारोबार में ऊपरी स्तरों के आसपास ही बंद हुए। 

क्षेत्रों के लिहाज से आज ऑटो क्षेत्र में सबसे ज्यादा 1.79% की तेजी रही। तेल-गैस में 1.67%, बैंकिंग में 1.41%, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 1.40%, पावर में 1.30%, हेल्थकेयर में 1.29%, कैपिटल गुड्स में 1.26% और रियल्टी में 1.03% की मजबूती रही। धातु में 0.91%, आईटी-एफएमसीजी दोनों में 0.12% व 0.12% की बढ़त रही। दूसरी ओर, टीईसीके में 0.05% की कमजोरी रही। (शेयर मंथन, 12 अगस्त 2014) 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख