शेयर मंथन में खोजें

निफ्टी (Nifty) चढ़ कर 7,740 पर, सेंसेक्स (Sensex) 38 अंक ऊपर

उतार-चढ़ाव के बाद भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक मजबूती के साथ बंद हुए।

कारोबार के दौरान निफ्टी (Nifty) 7,700 के मनोवैज्ञानिक स्तर से नीचे फिसला, लेकिन अंत में यह इस स्तर से ऊपर बंद हुआ। 

कारोबार के अंत में सेंसेक्स (Sensex) 38 अंक यानी 0.15% की मजबूती के साथ 25,919 पर रहा। निफ्टी 12 अंक यानी 0.16% की बढ़त के साथ 7,740 पर बंद हुआ। सीएनएक्स मिडकैप (CNX Midcap) में 1.07% की गिरावट रही। बीएसई मिडकैप (BSE Midcap) में 1.71% और बीएसई स्मॉलकैप (BSE Smallcap) में 2.37% की गिरावट रही। क्षेत्रों के लिहाज से आज एफएमसीजी और आईटी में सबसे ज्यादा खरीदारी का रुख रहा। 

मिले-जुले एशियाई संकेतों के बीच घरेलू बाजार की शुरुआत कमजोरी के साथ हुई। शुरुआती कारोबार में बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच कारोबार होता रहा। हालाँकि कारोबार के दूसरे घंटे में बाजार की मजबूती बढ़ी। इस दौरान सेंसेक्स 25,973 और निफ्टी 7,757 दिन के ऊपरी स्तरों तक चढ़ गये. लेकिन बाजार ज्यादा देर तक इस मजबूती को सँभाल नहीं सका और लाल निशान पर फिसल गया। मजबूत यूरोपीय संकेतों के बीच घरेलू बाजार जल्द ही हरे निशान पर लौट आया। इसके बाद बाजार की मजबूती बढ़ती चली गयी, लेकिन दोपहर के कारोबार में बाजार बढ़त गवाँ कर लाल निशान पर फिसला। निफ्टी 7,700 के स्तर से नीचे लुढ़का। इस दौरान सेंसेक्स 25,792 और निफ्टी 7,696 दिन के निचले स्तरों तक लुढ़क गये। हालाँकि निफ्टी जल्द ही 7,700 के स्तर से ऊपर लौट आया। बाजार में दिन-भर उतार-चढ़ाव का रुख रहा। हालाँकि कारोबार के आखिरी मिनटों में बाजार हरे निशान पर लौटने में कामयाब रहा। आखिरकार सेंसेक्स-निफ्टी आज के कारोबार में मजबूती के साथ बंद हुए। 

क्षेत्रों के लिहाज से आज एफएमसीजी क्षेत्र में सबसे ज्यादा 2.22% की मजबूती रही। आईटी में 0.76%, हेल्थकेयर में 0.75%, तेल-गैस में 0.17%, टीईसीके में 0.16% और ऑटो में 0.08% की बढ़त रही। दूसरी ओर, रियल्टी में 5.22% का घाटा हुआ। कैपिटल गुड्स में 2.65%, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 2.18%, पावर में 2.17%, धातु में 1.27% और बैंकिंग में 0.99% की गिरावट रही। (शेयर मंथन, 13 अगस्त 2014) 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख