शेयर मंथन में खोजें

दोपहर के कारोबार में बाजार की मजबूती बढ़ी

भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांकों की मजबूती बढ़ी है।

जुलाई महीने में महँगाई दर घटने की खबर से बाजार की मजबूती को बल मिला है। इस दौरान महँगाई दर घट कर 5.19% रही है, जबकि जून 2014 में महँगाई दर 5.43% रही थी।

सेंसेक्स (Sensex) 26,000 के मनोवैज्ञानिक स्तर से ऊपर है।

दोपहर 1:37 बजे सेंसेक्स 161 अंक यानी 0.62% की मजबूती के साथ 26,080 पर है। निफ्टी 45 अंक यानी 0.58% चढ़ कर 7,785 पर है। सीएनएक्स मिडकैप में 0.58% की बढ़त है। बीएसई मिडकैप में 0.85% और बीएसई स्मॉलकैप में 0.72% की मजबूती है। आज के कारोबार में रियल्टी और बैंकिंग क्षेत्र में सबसे ज्यादा खरीदारी का रुख है।

क्षेत्रो के लिहाज से आज रियल्टी क्षेत्र में सबसे ज्यादा 1.38% की तेजी बनी हुई है। बैंकिंग में 1.35%, कैपिटल गुड्स में 1.26%, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 1.08%, धातु में 1.00%, पावर-हेल्थकेयर दोनों में 0.85% व 0.85%, तेल-गैस में 0.80%, एफएमसीजी में 0.39% और ऑटो में 0.37% की बढ़त है। दूसरी ओऱ, आईटी में 0.06% और टीईसीके में 0.04% की कमजोरी है। (शेयर मंथन, 14 अगस्त 2014) 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख