शेयर मंथन में खोजें

निफ्टी (Nifty) चढ़ कर 7,936 पर, सेंसेक्स (Sensex) 117 अंक चढ़ा

मजबूत वैश्विक संकेतों के बीच भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक आज मजबूती के साथ बंद हुए। 

सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी (Nifty) रिकॉर्ड ऊपरी स्तरों पर रहे। यूरोपियन यूनियन (EU) द्वारा राहत पैकेज जारी किये जाने की उम्मीदें बढ़ने से घरेलू बाजार को बल मिला। 

कारोबार के अंत में सेंसेक्स 117 अंक यानी 0.44% की मजबूती के साथ 26,560 पर रहा। निफ्टी 31 अंक यानी 0.40% चढ़ कर 7,936 पर बंद हुआ। सीएनएक्स मिडकैप (CNX Midcap) में 0.33% की बढ़त रही। बीएसई मिडकैप (BSE Midcap) में 0.73% और बीएसई स्मॉलकैप (BSE Smallcap) में 0.79% की मजबूती रही। क्षेत्रों के लिहाज से आज तेल-गैस और ऑटो में सबसे ज्यादा खरीदारी का रुख रहा। 

सकारात्मक एशियाई संकेतों के बीच घरेलू बाजार की शुरुआत मजबूती के साथ हुई। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 26,599 और निफ्टी 7,947 दिन के ऊपरी स्तरों तक चढ़ गये। इसके बाद बाजार में एक बेहद सीमित दायरे में कारोबार होता रहा। मिले-जुले यूरोपीय संकेतों के बीच घरेलू बाजार की मजबूती घटती चली गयी। हालाँकि दोपहर के कारोबार में बाजार की मजबूती एक बार फिर बढ़ी, लेकिन कारोाबर के आखिरी घंटे में बाजार पर दबाव बढ़ा। इस दौरान सेंसेक्स 26,492 और निफ्टी 7,917 दिन के निचले स्तरों तक लुढ़क गये। हालाँकि कारोबार के आखिरी मिनटों में बाजार एक बार फिर बढ़त तेज करने में कामयाब रहे। आखिरकार सेंसेक्स-निफ्टी आज के कारोबार में मजबूती के साथ बंद हुए। 

क्षेत्रों के लिहाज से आज तेल-गैस क्षेत्र में सबसे ज्यादा 0.84% की मजबूती रही। ऑटो में 0.81%, आईटी में 0.75%, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 0.64%, टीईसीके में 0.59%, बैंकिंग-एफएमसीजी दोनों में 0.53% व 0.53% और कैपिटल गुड्स में 0.36% की बढ़त रही। दूसरी ओर, रियल्टी में 1.35% की गिरावट रही। पावर में 0.61%, धातु 0.21% और हेल्थकेयर में 0.04% की कमजोरी रही। (शेयर मंथन, 27 अगस्त 2014) 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख