शेयर मंथन में खोजें

मुहुर्त कारोबार में सेंसेक्स (Sensex) 64 अंक ऊपर

संवत 2071 के पहले दिन शेयर बाजार में हल्की बढ़त दर्ज की गयी। दीपावली के दिन आयोजित विशेष मुहुर्त कारोबार में बीएसई सेंसेक्स (Sensex) 64 अंक या 0.24% बढ़ कर 26,851 पर बंद हुआ, जबकि एनएसई का निफ्टी (Nifty) 19 अंक या 0.23% बढ़त के साथ 8015 पर बंद हुआ।

निफ्टी के 50 में से 32 शेयर हरे निशान में रहे, 17 में गिरावट आयी, जबकि एक शेयर में कोई बदलाव नहीं हुआ। छोटे-मँझोले शेयरों में दिग्गजों की तुलना में ज्यादा बेहतर मजबूती नजर आयी। सीएनएक्स मिडकैप 0.79% बढ़त दर्ज करने में सफल रहा। 

क्षेत्रीय सूचकांकों में से कोई भी लाल निशान में नहीं रहा, लेकिन किसी में बहुत अच्छी तेजी भी नहीं रही। तेल-गैस सूचकांक सबसे ज्यादा 0.69% चढ़ा। हेल्थकेयर (0.57%), कैपिटल गुड्स (0.55%), एफएमसीजी (0.47%), कंज्यूमर ड्यूरेबल्स (0.45%) और धातु या मेटल (0.30%) में भी कुछ ठीक-ठाक बढ़त आयी। बाकी क्षेत्रीय सूचकांकों ने सपाट से सकारात्मक रुझान दिखाया।

मुहुर्त कारोबार दीपावली की संध्या में सायं 6.15 बजे शुरू हो कर 7.30 बजे तक चला। संवत 2070 के दौरान सेंसेक्स और निफ्टी ने 25% से ज्यादा की वृद्धि दर्ज की। यह बीते पाँच वर्षों में सबसे बेहतर प्रदर्शन वाला संवत रहा। (शेयर मंथन, 24 अक्टूबर 2014)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख