शेयर मंथन में खोजें

फेडरल रिजर्व (Federal Reserve) ने दर बढ़ायी, डॉव जोंस चढ़ा

अमेरिका के केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व (Federal Reserve) ने आखिरकार अपनी नीतिगत ब्याज दर में 0.25% अंक की बढ़ोतरी का ऐलान कर दिया है।

अपनी दो दिनों की बैठक के बाद बुधवार 16 दिसंबर को फेडरल रिजर्व ने यह घोषणा की। एक दशक के अंतराल में पहली बार फेडरल रिजर्व ने अपनी ब्याज दरों में वृद्धि की है। हालाँकि इस फैसले की संभावना के चलते वैश्विक शेयर बाजारों में हाल में दबाव का दौर रहा है, मगर बुधवार को इसकी औपचारिक घोषणा हो जाने के बाद अमेरिकी शेयर बाजार ने मानो राहत की साँस ली। इसमें एक तरफ जहाँ अनिश्चितता खत्म होने की राहत थी, वहीं फेडरल रिजर्व की इस घोषणा के साथ सामने आयी टिप्पणियों को बाजार ने नरम माना। फेडरल रिजर्व ने कहा है कि वह अपनी मौद्रिक नीति को 'धीरे-धीरे' ही सख्त करेगा।
बुधवार को अमेरिकी शेयर बाजार में फेडरल रिजर्व की इस घोषणा के बाद सकारात्मक रुझान नजर आया। बुधवार को बाजार ने सुबह सकारात्मक शुरुआत की थी, मगर सत्र के मध्य में यह लगभग सपाट हो गया था। ब्याज दर बढ़ने की खबर सामने आ जाने के बाद इसने मजबूती का रास्ता पकड़ा। डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 224.18 अंक या 1.28% चढ़ कर 17,749.09 पर बंद हुआ। एसऐंडपी 500 (S&P 500) में 29.66 अंक या 1.45% की मजबूती आयी और यह 2,073.07 पर बंद हुआ। नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 75.77 अंक या 1.52% की तेजी दिखाते हुए फिर से 5,000 के ऊपर लौट आया और 5,071.13 पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 17 दिसंबर 2015)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख