शेयर मंथन में खोजें

Sensex-Nifty में धीमा रह सकता है कारोबार, गिफ्ट निफ्टी टूटा

भारतीय शेयर बाजार में हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार (08 अप्रैल) को धीमा कारोबार देखने को मिल सकता है। गिफ्ट निफ्टी में सुबह 8.10 बजे के आसपास 14.00 अंकों की गिरावट नजर आ रही है और यह 0.06% की नरमी के साथ 22,660.00 के स्तर के आसपास मंडरा रहा है।

इससे पहले शुक्रवार (05 अप्रैल) को भारतीय शेयर बाजार ने नरमी के साथ कारोबार की शुरुआती की थी। बाजार तीव्र गिरावट के साथ खुले और शुरुआती कारोबार में ही दिन के निचले स्तर पर पहुँच गये। भारतीय रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति की बैठक से पहले बाजार सतर्क नजर आये और लगभग पूरे कारोबारी सत्र के दौरान लाल निशान में ही बने रहे। हालाँकि बाजार में न तो बहुत गिरावट थी और न बहुत तेजी रही। दोनों सूचकांक पूरे दिन सपाट कारोबार करते हुए मामूती बढ़त के साथ बंद हुए। निफ्टी में 0.95 अंकों की तेजी आयी और यह बिना किसी बदलाव के 22,513.70 के स्तर पर बंद हुआ। बीएसई का सेंसेक्स 20.59 अंक जोड़ कर 74,248.22 के स्तर पर पहुँच गया, इसमें भी 0.03% की बढ़त दर्ज की गयी।

एशिया के प्रमुख बाजार में तेजी के साथ कारोबार देखने को मिल रहा है। जापान के निक्केई में 525.73 अंकों की उछाल है और ये 1.33% की तेजी के साथ कारोबार कर रहा है। हॉन्ग कॉन्ग के हेंग सेंग में भी 128.34 अंकों की बढ़त है और ये 0.77% जोड़ कर कारोबार कर रहा है। दक्षिण कोरिया के कोस्पी में आज 4.81 अंकों की तेजी है और ये 0.18% की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है। शंघाई कंपोजिट बिना किसी बदलाव के 3069.30 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

सभी प्रमुख यूरोपीय बाजार में शुक्रवार (05 अप्रैल) को नरमी के रुख के साथ कारोबार हुआ था। लंदन के एफटीएसई 100 (FTSE 100) में 64.73 अंकों की सुस्ती आयी और यह 0.82% की नरमी के साथ 7,911.16 के स्तर पर बंद हुआ। पेरिस के बेंचमार्क इंडेक्स कैक 40 (CAC 40) में 90.24 अंकों का नुकसान देखने को मिला और ये 8,061.31 के स्तर पर बंद हुआ। फ्रैंकफर्ट के डैक्स 30 (DAX30) में 228.09 अंक की गिरावट आयी और यह 1.25% की सुस्ती के साथ 18,175.04 के स्तर पर बंद हुआ।

अमेरिका के प्रमुख बाजार में शुक्रवार (05 अप्रैल) को अच्छी बढ़त के साथ कारोबार देखने को मिला था। डॉव जोंस में 307.06 अंकों की उछाल आयी और यह 0.80% की तेजी के साथ 38,904.04 के स्तर पर बंद हुआ। नैस्डैक कंपोजिट में सर्वाधिक 1.24% या 199.44 अंकों की बढ़त देखने को मिली और यह 16,248.52 के स्तर पर बंद हुआ। एसऐंडपी 500 भी 57.13 अंक या 1.11% जोड़ कर 5,204.34 के स्तर पर बंद हुआ।

(शेयर मंथन, 08 अप्रैल 2024)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख