शेयर मंथन में खोजें

22200 के ऊपर टिका निफ्टी तो आयेगी रैली, बैंक निफ्टी में बनी बुलिश कैंडल : श्रीकांत चौहान, कोटक सिक्योरिटीज

कोटक सिक्योरिटीज (Kotak Securities) में इक्विटी रिसर्च के प्रमुख श्रीकांत चौहान के मुताबिक बीते हफ्ते (01 से 05 अप्रैल) में बेंचमार्क सूचकांक सकारात्मक गति जारी रहने के साथ ही निफ्टी/सेंसेक्स 22619/74501 के स्तर को छूने में कामयाब रहे।

मीडिया और धातु क्षेत्रों का प्रदर्शन उम्मीद से बेहतर रहा और मीडिया सूचकांक 6.70%, धातु सूचकांक 5.30% जोड़ कर बंद हुए। हालाँकि, एफएमसीजी क्षेत्र के शेयरों में ऊपरी स्तरों पर कुछ मुनाफावसूली देखने को मिली। 

बाजार बुलिश है अभी 20 दिनों के एसएमए (सिंपल मूविंग ऐवरेज) के ऊपर कारोबार कर रहा है, जो कि सकारात्मक संकेत है। कारोबारियों को 22200/73300 के स्तर का ध्यान रखना चाहिए, क्योंकि हमारे विचार से ये अहम समर्थन स्तर हो सकता है। सकारात्मक गति 22660/74650 के स्तर तक जारी रह सकता है। बाजार अगर 22200/73300 के स्तर के ऊपर रहने में कामयाब रहते हैं, तो इसमें 23000-22900/75500-75300 के स्तरों तक रैली आ सकती है। 

बैंक निफ्टी में पिछले हफ्ते 2.90% की तेजी आयी और लंबी बुलिश कैंडल भी बनी है, जो मौजूदा स्तरों से अपट्रेंड का समर्थन करती है। ट्रेंड कारोबारियों को 47700 के स्तर पर प्रमुख समर्थन स्तर होने के नाते नजर रखनी चाहिए, जबकि 48700 के स्तर पर अहम प्रतिरोध हो सकता है। हालाँकि, अगर बैंक निफ्टी 48700 के ऊपर जाने में कामयाब रहता है, तो ये 50000 के स्तर पर पहुँच सकता है। 

(शेयर मंथन, 08 अप्रैल 2024) 

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख