शेयर मंथन में खोजें

कंसोलिडेट कर रहा बाजार, अहम स्तरों को समझें कारोबारी : श्रीकांत चौहान, कोटक सिक्योरिटीज

कोटक सिक्योरिटीज (Kotak Securities) में इक्विटी रिसर्च के प्रमुख श्रीकांत चौहान के मुताबिक बुधवार (15 मई) को बेंचमार्क सूचकांक में सुस्त गतिविध दिखने के साथ ही निफ्टी 17 अंक और सेंसेक्स 118 अंकों की नरमी के साथ बंद हुए। 

क्षेत्रों में पीएसयू बैंक स्टॉक में 1% की तेजी आयी, जबकि एफएमसीजी और मीडिया स्टॉक में मुनाफावसूली देखने को मिली। तकनीकी रूप से बाजार दो दिनों तक चलने वाली भरोसेमंद पुलबैक रैली के बाद 50 दिनों और 20 दिनों के एसएमए (सिंपल मूविंग ऐवरेज) के बीच या 22300/73300 के स्तर पर कंसोलिडेट कर रहा है।

तेजड़ियों के लिए 50 दिनों का एसएमए या 22300/73300 का स्तर नजदीकी ब्रेकआउट स्तर रहेगा। 22300 के स्तर के ऊपर बाजार 22400-22450/73500-73600 के स्तर तक रैली कर सकते हैं। दूसरी तरफ, 22150/72800 के स्तर के नीचे बिकवाली का दबाव बढ़ सकता है और ये 22050-22000/72500-72300 के स्तर पर ठहर सकता है। 

एचडीएफसी बैंक जैसे सूचकांक के महाबली स्टॉक में कमजोरी की वजह से बैंक निफ्टी 48000 का स्तर पार नहीं कर पा रहा है और 47500 के स्तर पर स्थित निचले स्तर की सीमा को बिना तोड़े कंसोलिडेट कर रहा है। हमारा मानना है कि बैंक निफ्टी 48000 का स्तर पार कर 48500 के स्तर की तरफ निजी बैंकों के समर्थन से ही बढ़ेगा। 47500 के स्तर से नीचे फिसलने पर ये 47100 के स्तर तक टूट सकता है।

(शेयर मंथन, 16 मई 2024)  

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख