शेयर मंथन में खोजें

सुधार के रास्ते पर धीरे-धीरे आगे बढ़ेगा बाजार, अस्थिरता जारी रहने के आसार : सिद्धार्थ खेमका, मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज (Motilal Oswal Financial Services Ltd) में रीटेल रिसर्च प्रमुख सिद्धार्थ खेमका के मुताबिक गुरुवार (16 मई) को निफ्टी में कारोबारी सत्र के अंतिम आधे हिस्से में तीव्र रिकवरी आयी और ये 203 अंकों (0.90%) की मजबूत बढ़त के साथ 22404 के स्तर पर बंद हुआ।  

व्यापक बाजार भी बेंचमार्क सूचकांक की राह पर चलते हुए बंद हुए। पीएसयू बैंक क्षेत्र के अतिरिक्त अन्य सभी क्षेत्र हरे निशान में बंद हुए। रियल्टी, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, आईटी और वित्तीय क्षेत्रों में खरीदारी देखने को मिली और ये 1% चढ़ कर बंद हुए।

अमेरिका में मुद्रास्फीति के आँकड़े छह माह के निचले स्तर पर आने के बाद ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद बढ़ने से वैश्विक बाजार में  रैली आयी। सकारात्मक वैश्विक संकेत और निफ्टी में साप्ताहिक वायदा निप्टान पर शॉर्ट कवरिंग आने से घरेलू शेयर बाजार में वापसी देखने को मिली। 

कुल मिलाकर, हमें उम्मीद है कि बाजार में धीरे-धीरे सुधार देखने को मिलेगा। हालाँकि विदेशी निवेशकों द्वारा लगातार बिकवली, अस्थिरता सूचकांक इंडिया विक्स का 20 के स्तर के ऊपर रहना, आम चुनाव में जारी मतदान और उसके नतीजों को लेकर चिंता बनी हुई है जिससे बाजार में अधिक अस्थिरता बनी रह सकती है। 

(शेयर मंथन, 16 मई 2024)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख