शेयर मंथन में खोजें

शेयर बाजार

मिला-जुला बंद हुआ अमेरिकी बाजार, डॉव जोंस (Dow Jones) 0.13% की मामूली बढ़त

अमेरिकी फेडरल रिजर्व के बयान से पहले हैल्थकेयर अंतराल के कारण मंगलवार को अमेरिकी शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक मिला-जुले बंद हुए।

एशियाई बाजार मिले-जुले, निक्केई (Nikkei) में 0.38% की गिरावट

अमेरिकी बाजार के कमजोर बंद होने के बाद बुधवार को शुरुआती कारोबार में एशियाई बाजारों में मिला-जुला रुख देखा जा रहा है। चीन और जापान के सूचकांक में गिरावट है।

बाजार में मामूली गिरावट, सेंसेक्स (Sensex) 39 अंक नीचे

वैश्विक बाजारों से मिले कमजोर संकेतों के बीच मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार हल्की बढ़त के साथ खुला था लेकिन जल्द ही लाल निशान पर फिसल गया। बीएसई सेंसेक्स (Sensex) पिछले बंद स्तर 24,804.28 अंक की तुलना में आज 27.76 अंक चढ़ कर 24,832.04 पर खुला।

गिरावट के साथ बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स (Sensex) 253 अंक टूटा

वैश्विक बाजारों में कमजोरी और कच्चे तेल के भाव में गिरावट के कारण मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ। बीएसई सेंसेक्स (Sensex) 253.11 अंक (1.02%) गिर कर 24,551,17 पर बंद हुआ।

एशियाई बाजारों में गिरावट, शंघाई (Shanghai) 0.39% गिरा

मंगलवार को शुरुआती कारोबार में एशियाई बाजारों में गिरावट देखी जा रहा है। सभी एशियाई सूचकांकों में गिरावट है। भारतीय समय के मुताबिक 8.40 बजे चीन का सूचकांक शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composit) 0.39% गिर कर लाल निशान पर चल रहा है।

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख