शेयर मंथन में खोजें

रिलायंस इन्फ्रा (Reliance Infra), प्रोजोन इन टू (Prozonintu) पर राजेश अग्रवाल की सलाह

कुमार चंदन, रांची : मैं रिलायंस इन्फ्रा (R Infra) या प्रोजोन इन टू (Prozonintu) के एक लाख शेयर खरीदना चाहता हूँ। किसमें जोखिम कम रहेगा?

ताजा स्थिति :
रिलायंस इन्फ्रा : मंगलवार 15 जून 2021 का बंद भाव 91.60 रुपये (4.99% ऊपर)
प्रोजोन इन टू : मंगलवार 15 जून 2021 का बंद भाव 48.60 रुपये (4.99% नीचे)
राजेश अग्रवाल, रिसर्च प्रमुख, एयूएम कैपिटल : हमारा मानना है कि ये दोनों ही बहुत अधिक जोखिम वाले निवेश हैं और इनसे बचना चाहिए, भले ही शेयर बाजार में इनके सस्ते मूल्यांकन, किसी बड़े नाम की ओर से खरीदारी, भाग्य बदलने वगैरह की कहानियाँ घूम रही हों।
हर तेज बाजार (bull market) में ऐसे शेयर दिखते हैं, जो बहुत लुभावने लगते हैं और उनके पक्ष में बहुत-सी सकारात्मक कहानियाँ फैली होती हैं। पर समझदार रणनीति यही है कि बुनियादी रूप से कमजोर शेयरों से सख्ती से दूर रहा जाये और अच्छी गुणवत्ता वाले शेयरों को ही चुना जाये। पूँजी की सुरक्षा करना निवेश का सबसे मूल-मंत्र है।
अस्वीकरण (Disclaimer): इस शेयर में हमारे या ग्राहकों के हित जुड़े हो सकते हैं। 
(शेयर मंथन, 15 जून 2021)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख