शेयर मंथन में खोजें

इस कारण से आयी ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज (Britannia Industries) के शेयर में तेजी

बीएसई में ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज के शेयर में तेजी देखने को मिल रही है।

कंपनी ने पहली तिमाही नतीजों की घोषणा कर दी है। जिसके बाद से ही शेयर में तेजी देखी जा रही है। कंपनी के शेयर आज बढ़त के साथ 2,885.10 रुपये पर खुले। पूर्वाह्न करीब 11.50 बजे कंपनी के शेयर 209.30 रुपये या 7.26% की मजबूती के साथ 3,090.95 रुपये पर चल रहा है। वित्त वर्ष 2016-17 की पहली तिमाही में कंपनी का लाभ 13.15% बढ़ कर 219.13 करोड़ रुपये हो गया है। पिछले कारोबारी साल की पहली तिमाही में कंपनी को 193.66 करोड़ रुपये का लाभ हुआ था। इस समान अवधि में कंपनी की कुल आय 2,037.86 करोड़ रुपये से 9.72% 2,236.05 करोड़ रुपये हो गयी है। (शेयर मंथन, 08 अगस्त 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख