शेयर मंथन में खोजें

गोवा कार्बन (Goa Carbon) ने जुलाई में किया इतना उत्पादन

गोवा कार्बन (Goa Carbon) ने जुलाई में कुल 10,251.500 एमटी कैलक्लाइंड पेट्रोलियम कोक का उत्पादन किया।

कंपनी ने इसमें सर्वाधिक पाराद्वीप संयंत्र में 10,051.00 एमटी का उत्पादन किया। कंपनी के कुल उत्पादन की कुल कीमत 12,32,08,982.02 रुपये रही। साथ ही गोवा कार्बन ने जुलाई में ही 14,010.812 एमटी कैलक्लाइंड पेट्रोलियम कोक की बिक्री की, जिसकी कुल कीमत 24,63,14,949.25 रुपये है।
बीएसई में गोवा कार्बन का शेयर शुक्रवार के 94.10 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज मामूली बढ़त के साथ 94.90 रुपये पर खुला है। करीब पौने 11 बजे तक बढ़त के साथ कारोबार करते रहने के बाद यह लाल निशान पर पहुँच गया। करीब 1.30 बजे कंपनी का शेयर 0.15 रुपये या 0.16% की गिरावट के साथ 93.95 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 08 अगस्त 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख