शेयर मंथन में खोजें

एसोसिएटेड स्टोन (Associated Stone) करेगी बोनस शेयर जारी

एसोसिएटेड स्टोन (Associated Stone) ने बीएसई को बताया है कि कंपनी बोनस शेयर जारी करेगी।

कंपनी 1:4 के हिसाब से प्रति 1 रुपये वाले 4 पूर्ण चुकता इक्विटी शेयरों के बदले प्रति 1 रुपये वाला एक बोनस शेयर जारी करेगी। हालांकि इसके लिए अभी शेयरधारकों की मंजूरी ली जानी बाकी है।
बीएसई में एसोसिएटेड स्टोन का शेयर शुक्रवार के 20.05 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज मामूली बढ़त के साथ 21.50 रुपये पर खुला है। करीब सवा 3 बजे कंपनी का शेयर 0.90 रुपये या 4.49% की मजबूती के साथ 20.95 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 08 अगस्त 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख