शेयर मंथन में खोजें

तो इस कंपनी को जी एंटरटेनमेंट (Zee Entertainment) बेच रही है टेन स्पोर्ट्स

खबरों के अनुसार जी एंटरटेनमेंट (Zee Entertainment) भारत और श्रीलंका में सर्वाधिक देखे जाने वाले स्पोर्ट्स चैनल टेन स्पोर्ट्स को बेच रही है।

कंपनी टेन स्पोर्ट्स को एक दूसरे जाने-माने चैनल सोनी पिक्चर्स को करीब 2,000 करोड़ रुपये में बेच रही है। जी एंटरटेनमेंट ने टेन स्पोर्टस को 2006 में दुबई के अब्दुल-रहमान बुखातिर के ताज ग्रुप से खरीदा था। टेन स्पोर्ट्स कई खेलों से जुड़े विशेष कार्यक्रमों के लिए काफी प्रसिद्ध है, जिसमें डब्ल्यूडब्ल्यूई (WWE), यूएस ओपन, एटीपी, डब्ल्यूटीए, राइडर कप, मोटो जीपी, यूरो लीग, पीजीए चैंपियनशिप, एशियाई टूर, यूरोपियन टूर और टूर डी फ्रांस शामिल हैं।
बीएसई में जी एंटरटेनमेंट का शेयर शुक्रवार के 497.00 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज मामूली बढ़त के साथ 500.00 रुपये पर खुला है। एक उतार-चढ़ाव भरे सत्र के बाद अंत में कंपनी का शेयर 4.20 रुपये या 0.85% की मजबूती के साथ 501.20 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 08 अगस्त 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख