शेयर मंथन में खोजें

टाटा कॉफी (Tata Coffee) के तिमाही लाभ में 135.6% की बढ़त

पिछले वित्त वर्ष की पहली तिमाही के मुकाबले चालू वित्त वर्ष की समान अवधि में टाटा कॉफी (Tata Coffee) के लाभ में 135.6% की वृद्धि हुई है।

कंपनी को पिछले वित्त की पहली तिमाही में 27.21 करोड़ रुपये का लाभ हुआ था। इसके मुकाबले चालू वित्त वर्ष के समान समय में कंपनी को 64.10 करोड़ रुपये का लाभ हुआ है। इसके साथ ही कंपनी की आमदनी में भी 21.13% की वृद्धि हुई है। कंपनी की आमदनी 351.79 करोड़ रुपये के मुकाबले बढ़ कर 426.15 करोड़ रुपये हो गयी। इसके बाद कंपनी के शेयर में भी मजबूती आयी है।
बीएसई में टाटा कॉफी का शेयर शुक्रवार के 115.30 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज मजबूती के साथ 124.15 रुपये पर खुला। मजबूत स्थिति में कारोबार करते हुए अंत में बजे कंपनी का शेयर 11.25 रुपये या 9.76% की मजबूती के साथ 126.55 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 08 अगस्त 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख