शेयर मंथन में खोजें

टोरेंट पावर (Torrent Power) के शुद्ध लाभ में 12% की बढ़त

2018 की अप्रैल-जून तिमाही में टोरेंट पावर (Torrent Power) ने 227.32 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया।

यह पिछले साल की समान तिमाही में कमाये गये 203.24 करोड़ रुपये के मुनाफे से 12% अधिक है। इसी बीच कंपनी की शुद्ध आमदनी 3,044 करोड़ रुपये से 15.9% बढ़ कर 3,528 करोड़ रुपये ही गयी। इसके अलावा कंपनी का एबिटा 3.6% की गिरावट के साथ 766 करोड़ रुपये और ईंधन लागत में 36.4% तथा विद्युत खरीद लागत में 22% बढ़त के कारण एबिटा मार्जिन 440 आधार अंकों की गिरावट के कारण 21.7% रह गया। हालाँकि आमदनी और लाभ में बढ़त के बावजूद कंपनी के शेयर में आज गिरावट दिख रही है।
बीएसई में 236.25 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 237.50 रुपये पर शुरुआत के बाद टोरेंट पावर के शेयर में गिरावट आयी है। सुबह 10.20 बजे के करीब यह 9.75 रुपये या 4.13% की कमजोरी के साथ यह 226.50 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 02 अगस्त 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख