शेयर मंथन में खोजें

बाजार में गिरावट के बावजूद दिलीप बिल्डकॉन (Dilip Buildcon) के शेयर में उछाल

करीब पौने 2 बजे सेंसेक्स में 248 अंकों की गिरावट के बावजूद दिलीप बिल्डकॉन (Dilip Buildcon) के शेयर में 7% से अधिक की बढ़त है।

दिलीप बिल्डकॉन के शेयर में तेजी इसे 717.45 करोड़ रुपये का ठेका मिलने के कारण आयी है। कंपनी को यह ठेका कोल इंडिया की सहायक कंपनी नॉर्दर्न कोलफील्ड से मध्य प्रदेश में अधिभार हटाने के लिए मिला है। कार्य की अवधि 36 महीने है।
बीएसई में दिलीप बिल्डकॉन का शेयर 793.05 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज मजबूती के साथ 843.00 रुपये पर खुला और कारोबार के दौरान 869.80 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा। इसके बाद करीब पौने 2 बजे कंपनी के शेयरों में 56.95 रुपये या 7.18% की तेजी के साथ 850.00 रुपये पर लेन-देन हो रही है। (शेयर मंथन, 02 अगस्त 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख