शेयर मंथन में खोजें

मोइल (MOIL) के मुनाफे में 16% की बढ़ोतरी

साल दर साल आधार पर चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में सरकारी मैंगनीज अयस्क खनन कंपनी मोइल (MOIL) के मुनाफे में 16% की वृद्धि हुई।

पिछले कारोबारी साल की समान अवधि में कमाये गये 97.73 करोड़ रुपये की तुलना में सरकारी कंपनी का मुनाफा 113.44 करोड़ रुपये रहा। मगर इस दौरान मोइल की शुद्ध आमदनी 339.3 करोड़ रुपये से 7.6% की गिरावट के साथ 313.5 करोड़ रुपये रह गयी। वहीं कंपनी का एबिटा 12.9% की बढ़त के साथ 137 करोड़ रुपये और एबिटा मार्जिन 792 आधार अंकों की बढ़त के साथ 43.6% रहा।
मोइल के विभिन्न व्यापारों की आमदनी पर नजर डालें तो वार्षिक आधार पर खनन उत्पाद 0.7% घट कर 298 करोड़ रुपये, विनिर्माण उत्पाद 59.8% की गिरावट के साथ 16.5 करोड़ रुपये और ऊर्जा आमदनी 9.3% अधिक 5.4 करोड़ रुपये रही।
उधर बीएसई में मोइल का शेयर 182.40 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज 187.50 रुपये पर खुला, जो कारोबार के दौरान इसका ऊपरी स्तर भी रहा। अंत में मोइल का शेयर 1.45 रुपये या 0.79% की कमजोरी के साथ 180.95 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 02 अगस्त 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख